भाजपा ने कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला पर सांसद हेमा मालिनी पर टिप्पणी  करने के मामले में निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि ये महिला सांसद पर ऐसी टिप्पणी उनकी महिलाओं के प्रति सोच बताता है।  

हरियाणा। भाजपा ने हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला पर पार्टी की सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि महिला सांसद पर ऐसी टिप्पणी उनकी महिलाओं के प्रति सोच बताती है। ऐसी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यह महिलाओं से ईर्ष्या और घृणा रखने वाला दल है। इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस नेता पर नीच, कामुक टिप्पणी करने का आरोप
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में कांग्रेस सांसद कथित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सूरजेवाला मंच से अभिनेता-राजनेता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। मालवीय ने कहा कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा महिला सांसद घृणित लैंगिक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी न केवल सांसद हेमा मालिनी, जो कुशल सम्मानित कलाकार और व्यक्ति हैं, के लिए की गई है बल्कि सभी महिलाओं के लिए भी अपमानजनक और केवल अपमानजनक है।

पढ़ें विपक्ष के पास पीएम मोदी का विकल्प कौन?, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिया ये जवाब

ये राहुल गांधी की कांग्रेस 
अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। मालवीय ने सुरजेवाला की अभद्र टिप्पणियों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये राहुल गांधी की कांग्रेस है। यह स्त्रियों से द्वेष रखती है और महिलाओं से घृणा करती है। हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। इस बार भी वह से 2024 का आम चुनाव में उतरी हैं। ऐसे में उनपर टिप्पणी करना शर्मनाक है। 

वीडियो

Scroll to load tweet…