चंडीगढ़ में मंगलवार को हुए मेयर के चुनाव में बड़ा उलटेफेर हो गया है। यहां भाजपा को 16 वोट पाकर जीत मिली है। वहीं इंडिया ब्लॉक 20 वोट हासिल कर भी ढेर हो गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी हार मिली है।

चंडीगढ़. जमकर विवाद के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा 16 वोट पाकर जीती है। इस चुनाव में कांग्रेस, आप सहित अन्य पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस और आप के 8 वोट इनवैलिड होने के कारण भाजपा को जीत मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप और कांग्रेस ने उठाए सवाल

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें भाजपा की जीत पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने मीडिया से चर्चा कर अपनी बात रखने की तैयारी की है। 

जेपी नड्डा ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेयर का चुनाव जीतने पर चंडीगढ़ की भाजपा यूनिट को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में रिकॉर्ड विकास हुआ है। इंडिया ब्लॉक ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गई। इससे पता चलता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।