भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। योगेश बैरागी भाजपा के युवा नेता हैं और पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में जुलाना सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। वह पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही भाजपा के हरियाणा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा ने योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगाट को पटखनी देने की जिम्मेदारी दी है। विनेश फोगाट इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को नरवाना और मनीष ग्रोवर को रोहतक से टिकट मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाने वाले पवन सैनी को नारायणगढ़ सीट से उतारा गया है।

Scroll to load tweet…

कौन हैं कैप्टन योगेश बैरागी?

कैप्टन योगेश बैरागी भाजपा के युवा नेता हैं। उन्होंने जुलाना में कांग्रेस उम्मीदवार और प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगट को चुनौती दी है। फोगट की लोकप्रियता और बैरागी की उभरती राजनीतिक छवि को देखते हुए इस मुकाबले के रोचक रहने की उम्मीद है।

35 साल के कैप्टन योगेश बैरागी एयर इंडिया के पूर्व पायलट हैं। बैरागी ने चेन्नई बाढ़ के दौरान बचाव और राहत कार्यों में भागीदारी की थी। उन्होंने "वंदे भारत" मिशन में भी हिस्सा लिया था। कोविड-19 महामारी के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने यह मिशन चलाया था।

हरियाणा के जींद के सफीदों में है योगेश बैरागी का घर

योगेश बैरागी का घर हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में है। राजनीति में आने का उनका फैसला काफी हद तक उनके गांव में सामने आने वाली चुनौतियों, विशेषकर बेरोजगारी के मुद्दे से प्रभावित था।

बता दें कि भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से मैदान में उतारा गया है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें- AAP ने हरियाणा में उतारे 20 प्रत्याशी, क्या फेल हो गई राहुल गांधी की पहल?