हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की डेट शीट जारी कर दी है। जानिए क्या है एग्जाम का पूरा शेड्यूल। एग्जामों के बीच दिया गया है अच्छा खासा बेक्र।

हरियाणा। हरियाणा के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। 9 जनवरी के दिन बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं और 12वीं क्लास के लिए आयोजित होने वाली है परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। वहीं, 12वीं क्लास के लिए एग्जाम 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलने वाली है। वहीं, 12वीं क्लास की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 2 अप्रैल 2025 तक चलेगी। 12:30 से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक एग्जाम चलने वाले हैं। विद्यार्थियों की तैयार को ध्यान में रखते हुए एग्जाम की तारीखों में गैप रखा गया है। ताकि वो अपनी चीजों को आखिरी वक्त में आसानी से कवर कर सकें। कैसे देखें हरियाणा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट

- सबसे पहले विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको होमपेज पर ही 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट लिंक पर क्लिक करते ही मिल जाएगी। स्क्रीन पर आपको एक पीडीएप दिखेगी। यहां, आप आसानी से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम

दसवीं क्लास का पहला पेपर 28 फरवरी के दिन हिंदी का होने वाला है। 3 मार्च को इंग्लिश का पेपर होगा। 5 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर रखा गया है। 7 मार्च को गणित, गणित बेसिक का एग्जाम होगा। 11 मार्च को साइंस और 13 मार्च को पंजाबी/आईटी और आईटीईएस Information Technology & Enabling Services, संस्कृत व्याकरण का पेपर होगा। 12वीं क्लास का पहला पेपर हिंदी का होगा। 1 मार्च को इंग्लिश का पेपर होगा। पेपर देने के लिए विद्यार्थियों को अभी से ही तैयारी करनी होगी।

ये भी पढ़ें-

जॉब की सिफारिश लेकर CM नयाब सिंह के पास पहुंचा उनका भतीजा, जानिए फिर क्या हुआ

पिता की अर्थी को 7 बेटियों ने दिया कांधा, ऐसे पूरी की अंतिम इच्छा