लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियं तेज हो गई हैं। इस बीच हरियाणा में खट्टर सरकार के पूरे मंत्रिमंडल ने आज इस्तीफा दे दिया है। दरअसल भाजपा अब बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर सरकार बनाना चाह रही है। इसलिए ये सारा गुणा गणित किया गया है। 

चंडीगढ़। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा समेत सभी दल अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान हरियाणा से नई खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत पूरे मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफ दे दिया है। दरअसल हरियाणा की भाजपा सरकार ने जननायक पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है और पार्टी अपने दम पर अकेले ही सरकार बनाने जा रही है। इसके चलते ही ये पूरा 'खेल' किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने को लेकर तैयारी चल रही है। वहीं खट्टर के राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद एक बजे नई सरकार शपथ भी ग्रहण कर लेगी। नए मुख्यमंत्री को लेकर नायब सैनी या संजय भाटिया के नाम पर चर्चा चल रही है। बैठक में इसकी घोषणा हो जाएगी। 

ऐसे में जननायक पार्टी को मंत्रिमंडल से पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा। वहीं नए मंत्रिमंडल गठन के बाद मंत्रि मंडल की घोषणा के लिए अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर रहेंगे। बैठक में नए सीएम का ऐलान भी किया जाएगा। 

ये है भाजपा सरकार की रणनीति 
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फुलफ्लैश खेलना चाह रही है। ऐसे में जन नायक पार्टी को अलग करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में सीएम खट्टर और मंत्रि मंडल के इस्तीफा देने के बाद फिर से मंत्रिमंडल का गठन होगा। एक बजे नए मंत्रि मंडल की घोषणा भी होगी। नई मंत्रि मंडल में जेजेपी को शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि अब भाजपा और जेजेपी का गठबंधन को हरियाणा में खत्म कर पूरी तौर से अपनी सरकार रखेगी।

पढ़ें लोकसभा चुनाव: भाजपा-जन सेना-टीडीपी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, जानें कौन सी पार्टी उतारेगी कितने उम्मीदवार

चार साल से था गठबंधन
हरियाणा में भाजपा औ जेजेपी का गठबंधन चार साल से चला आ रहा था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से भाजपा और जन नायक पार्टी के बीच काफी खींचतान चल रही थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जन नायक पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। इस गठबंधन टूटने से लोकसभा चुनाव पर भी असर पड़ने की संभावना है।

दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में बुलाई बैठक
हरियाणा में भाजपा और जन नायक पार्टी के अलगाव के बाद हलचल मच गई है। जन नायक पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भी आज दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। ऐसे में आने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जेजेपी के विधायक आज चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।