Haryana Psycho Killer Woman : हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने एक ऐसी सीरियल किलर महिला को गिरफ्तार किया है। जिसने चार बच्चों की हत्या की है। जिसमे एक तो उसका अपना बेटा भी शामिल है। यह घटना पूरे हरियाणा में सनसनी का विषय बन गई है।

हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने एक ऐसी क्रूर महिला को अरेस्ट किया है, जिसके खौफनाक कारनामों ने परिवार से लेकर पुलिस तक को शॉक्ड कर दिया है। इस पत्थर दिल महिला ने एक एक करके चार बच्चों की बेरहमी से हत्या की है। हैरानी की बात यह है कि उसने जिन चारों बच्चों का मर्डर किया है वह उसके अपने परिवार और रिश्तेदारों के बच्चे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इन चार मासूमों उसका एक अपना बेटा भी शामिल है, जिसको भी उसने मार डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुंदर बच्चों से उसे होती थी नफरत

दरअसल, इस महिला को सुंदर यानि खूबसूरत दिखने वाले बच्चों से नफरत थी। वह जिस भी सुंदर बच्चे को देखती थी उसको मार देती थी। वह इन बच्चों को मारने के लिए किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं करती थी। बल्कि उनको उन्हें टब, बाथरूम के हौद या पानी के किसी छोटे कंटेनर में डुबोकर मार देती थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हत्या करने के बाद खुश होती थी, उसने बताया कि उसे उन बच्चों से जलन होती थी जो उससे या उसके बच्चे से सुंदर दिखते थे।

1 दिसंबर 2025 को हुआ शाकिंग खुलासा

बता दें कि ताजा मामला 1 दिसंबर 2025 का है, जहां पानीपत के नौल्था गांव में हुई एक शादी समारोह के दौरान छह साल की बच्ची विधि का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टब में डूबा हुआ मिला था। पुलिस ने शादी में आई सभी लोगों से पूछताछ की तो जब इस महिला की बारी आई तो वह घबर गई और पुलिस का शक उस पर गहरा गया। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

नवद से जेठानी और अपने बच्चे को मारा

  • इस सीरियल किलर महिला ने पहली हत्या 2023 में सोनीपत के बोहड़ गांव में की थी। जहां उसने अपनी ननद की बेटी को डुबोकर मारा था।
  • दूसरा मर्डर महिला ने 2023 में ही अपने सगे बेटे को भी पानी में डुबोकर मार डाला था।
  • कातिल महिला ने तीसरा मर्डर 2025 में अपने मायके में अपनी भतीजी की हत्या की थी।
  • वहीं चौथा कत्ल महिला ने 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में जेठानी की बेटी विधि को पानी में डुबोकर मारा।

Scroll to load tweet…