यूपी के आजमगढ़ के बाद हरियाणा में भी एक पत्रकार के खिलाफ खबर दिखाने पर केस दर्ज किया गया है। हिसार के इस पत्रकार ने गोदामों पर रखे खराब गेहूं पर खबर छापी थी। इस पर पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नया मोटर व्हीकल्स एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक चेकिंग को लेकर देशभर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कइयों के लाखों के चालान काट दिए गए, तो कहीं जगह लड़ाई-झगड़े के वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। लेकिन यह वीडियो अलग कहानी बयां करता है।
पानीपत. अंतरराष्ट्रीय महिला रेसलर बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। बबीता ने इसके पीछे की वजह भी मीडिया को बताई है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। इसलिए अब मैं अपनी सरकारी नौकरी छोड़ रही हूं। उन्होंने कहा कि एक साथ दो पदों पर बने रहना सही नहीं है। किसी राजनैतिक पार्टी में शामिल होने के बाद आप कोई सरकारी नौकर मैं नहीं रह सकते हैं। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।
नए मोटर व्हीकल्स एक्ट के बाद देशभर में जबर्दस्त ट्रैफिक चेकिंग चल रही है। पुलिस डिपार्टमेंट अपने कर्मचारियों पर भी सख्ती दिखा रहा है। लेकिन ये महाशय तो गजब निकले। जानिए तमाशा क्यों किया?
यह इमोशनल वीडियो हरियाणा के करनाल के एक ग्रामीण स्कूल का है। एक महिला टीचर का जब दूसरी जगह ट्रांसफर हुआ, तो यह सुनकर छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा ड्यूटी के लिए गए पुलिसकर्मी प्रदीप की शनिवार रात किसी ने हत्या कर दी। घटना स्थल पर मृतक की वर्दी भी फटी पड़ी मिली है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी हत्या ईंट और कांच की बोतल मारकर की है।
नया मोटर व्हीकल्स एक्ट लागू होने के बाद देशभर में जबर्दस्त तरीके से ट्रैफिक चेकिंग चल रही है। पुलिस की सख्ती के चलते विवाद भी हो रहे हैं। करनाल में भी 'पापा' का बेटा पुलिस से उलझ गया।
यह इमोशनल वीडियो करनाल में गुरुवार को अतिथि अध्यापकों के आंदोलन-प्रदर्शन के दौरान सामने आया है। एक विधवा गेस्ट टीचर मायूस होकर पानी की टंकी पर जा चढ़ी। नीचे खड़ा उसका 7 साल का बेटा यह देखकर बेहद घबरा गया।
हरियाणा के गुरुग्राम में घरों में सहायक के तौर पर काम करने वाली असम की महिला पर कथिततौर पर पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरी के झूठे इल्जाम में पुलिस ने लॉकअप में बंद करके बेरहमी से पीटा। मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
हरियाणा के कैथल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी नवजात पोती की हत्या का इल्जाम लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लड़की नहीं चाहती थी। घर में पहले से कुछ लड़कियां हैं।