बेंगलुरु में रहने वाले पानी की कमी के बाद शहर में बढ़ते तापमान की वजह से खासे परेशान हो रहे हैं। आलम ये है कि बेंगलुरु अब रिकॉर्ड तोड़ उच्च तापमान से जूझ रहा है।

बेंगलुरु के मौसम का हाल। बेंगलुरु बीते कई महीनों से पानी की कमी से जूझ रहा है। शहर में पानी की किल्लत इस कदर हो गई है कि लोगों को अपने दैनिक कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बेंगलुरु में रहने वाले पानी की कमी के बाद शहर में बढ़ते तापमान की वजह से खासे परेशान हो रहे हैं। आलम ये है कि बेंगलुरु अब रिकॉर्ड तोड़ उच्च तापमान से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों में शहर में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। ये तापमान अप्रैल के अब तक के उच्चतम तापमान 39.2 डिग्री के करीब पहुंच गया है। साल 2016 में अप्रैल के महीने में उच्चतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पानी और अब मौसम की मार ने बेंगलुरु वालों का जीना दुश्वार कर दिया है। बीते 10 सालों में देश का IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में लोगों के लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इन सब के पीछे सबसे बड़ी वजह से शहर के जलवायु परिवर्तन में आ रहे बदलाव की वजह से देखने को मिल रहा है। वहीं बीते कई दिनों से पारा चढ़ने के पीछे के कारणों के बारे में मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन पुवियारासन ने बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में पिछले साल उत्तर-पूर्वी मानसून से कम बारिश हुई थी।सर्दियों में बेंगलुरु में भी बारिश नहीं हुई, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और अल नीनो की स्थिति थी।बेंगलुरु में रात में बढ़ा तापमान

बेंगलुरु में रात में बढ़ा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ काम कर रहे डॉ. पुवियारासन ने यह भी बताया कि कैसे तेजी से शहरीकरण भी शहर में उच्च तापमान से जुड़ा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने गर्मी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। एक लोकल व्यक्ति ने कहा, "इसने मेरी पूरी दिनचर्या बदल दी है। मैं दोपहर के भोजन के बाद टहलने जाता था। अब यह इतना भयानक है कि मैं ऑफिस से बाहर भी नहीं निकल सकता। एसी में बैठना ही एकमात्र विकल्प है।" "जब मैं 10 साल पहले यहां आया था तो यह पूरी तरह से अलग कहानी थी। 

हमने कभी इस तरह के मौसम का सामना नहीं किया था।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि गर्मी के बीच फिट रहने के लिए वह लगातार खुद को हाइड्रेट कर रही थी। हम बेंगलुरु में भी पानी की भारी समस्या का सामना कर रहे हैं। बेंगलुरु में बढ़ते तापमान की वजह से शहर में रात में भी तापमान ज्यादा हो रहा है। कल शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली और गुरुग्राम से अधिक था।

ये भी पढ़ें: आज से अगले 1 साल के लिए बेंगलुरु का बन्नेरघट्टा रोड सेक्शन हो जाएगा बंद, जानें वजह