बेंगलुरु के पूर्वी भाग में स्थित कोडिहल्ली में Live In Partner लड़की की संदिग्ध हालत में मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना जीवन भीमा नगर की है। लड़की हैदराबाद की रहने वाली थी।

बेंगलुरु. बेंगलुरु के पूर्वी भाग में स्थित कोडिहल्ली में Live In Partner लड़की की संदिग्ध हालत में मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना जीवन भीमा नगर की है। लड़की हैदराबाद की रहने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा नामक लड़की दिल्ली निवासी अर्पित नामक लड़के के साथ लिव-इन पार्टनर में रहती थी। आकांक्षा की मौत के लिए अर्पित को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। आरोप है कि अर्पित ने आकांक्षा को गला दबाकर मार डाला और फिर कमरा बंद करके भाग गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु के कोडिहल्ली में लिव इन पार्टनर का मर्डर

आकांक्षा की हत्या का पता तब चला, जब एक अन्य रूम मेट कमरे में दाखिल हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा और अर्पित के बीच सोमवार(5 जून) रात काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अलग होने(Breakup) का फैसला किया था। हालांकि आरोप है कि इसक बाद अर्पित ने आकांक्षा का गला दबा दिया। मर्डर को सुसाइड दिखाने लाश को फंदे पर लटका दिया पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शाहबाद डेयरी मर्डर, ब्रेकअप और गुस्सा

बेंगलुरु की घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 20 वर्षीय साहिल द्वारा 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी से हत्या के बाद सामने आई है। साक्षी हत्याकांड 28 मई को हुआ था। दोनों की घटनाओं में ब्रेकअप के बाद लड़कों का क्रोधित होना सामने आया है। साहिल ने साक्षी पर चाकू से 20 बार वार किए थे। फिर बड़े पत्थर से 6 बार उसका सिर कुचला था। साक्षी के शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए। उसकी खोपड़ी तोड़ी गई थी। बेंगलुरु केस में भी आरोपी ब्रेकअप से बौखला गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवत: ब्रेकअप से क्रोधित होकर ही अर्पित ने आकांक्षा को मार डाला।

यह भी पढ़ें

शाहबाद डेयरी हत्याकांड-जिस चाकू से साहिल ने साक्षी पर 20 बार हमला किया, उसका मिलना क्यों जरूरी था?

दिल्ली मां-बेटी मर्डर: मिशन मालामाल ने OTT सिंगर अंकित कुमार सिंह को बनाया मर्डरर, वेबसीरीज से लिया क्राइम का आइडिया