MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • बिहार के बाद अब गुजरात में गिरा पुल, देश भर में इस साल हो चुकी हैं ऐसी 10 घटनाएं-देखें तस्वीरें

बिहार के बाद अब गुजरात में गिरा पुल, देश भर में इस साल हो चुकी हैं ऐसी 10 घटनाएं-देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। गुजरात की तापी जिले की व्यारा तहसील में एक नवनिर्मित पुल गिर गया। यह पुलिस माईपुर और डेगाम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर मिंधोला नदी पर बना था। हम आपको ऐसे ही 10 पुलों के बारे में बता रहे हैं, जो ​बनने के दौरान या बनने के बाद ढह गए।  

3 Min read
Author : Rajkumar Upadhyaya
| Updated : Jun 14 2023, 06:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
मिंधोला नदी पर बना पुल गिरा
Image Credit : ANI

मिंधोला नदी पर बना पुल गिरा

बताया जा रहा है कि पुल के गिरने से करीबन 15 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कार्यकारी अभियंता नीरव राठौड़ ने बताया कि साल 2021 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरु हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212
15 गांव के लोग प्रभावित
Image Credit : ANI

15 गांव के लोग प्रभावित

उन्‍होंने बताया कि इस पुल की लागत 2 करोड़ रुपये है। विशेषज्ञ पुल की जांच करेंगे, पुल के गिरने की वजहों का पता लगाया जाएगा। मिंधोला नदी पर बना पुल गिरने से ग्रामीणों के सामने दिक्‍कतें आ गई हैं।

312
गुवाहाटी, असम के निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से दो घायल
Image Credit : ANI

गुवाहाटी, असम के निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से दो घायल

असम के गुवाहाटी के मालीगांव इलाके में बीती 13 जून को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लोहे का शटरिंग स्लैब गिर गया। खबरों के मुताबिक निर्माणाधीन ब्रिज के ऊपर से शटरिंग स्लैब गिरा। जिसकी वजह से दो लोग घायल हुए और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

412
बिहार के भागलपुर में पुल गिरा, 1750 करोड़ थी लागत
Image Credit : video grab

बिहार के भागलपुर में पुल गिरा, 1750 करोड़ थी लागत

बीते 4 जून को ही बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गंगा नदी में समा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने का काम करता। यह पुल 1750 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा था। यह पुल एक बार पहले भी गिर चुका है।

512
आंध्र के श्रीकाकुलम का बहुदा नदी पुल
Image Credit : ANI

आंध्र के श्रीकाकुलम का बहुदा नदी पुल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इछापुरम शहर के पास बाहुदा नदी पर एक पुराना पुल था, जो बीते 3 मई को गिर गया। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, जब यह पुल गिरा, उस समय एक ग्रेनाइट से लदी लॉरी पुल से गुजर रही थी। हालांकि इसमें किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

612
चंबा, हिमाचल प्रदेश का चोली पुल
Image Credit : video grab

चंबा, हिमाचल प्रदेश का चोली पुल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3 फरवरी को चोली पुल गिर गया। इसमें 2 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

712
उधमपुर का फुट ओवर ब्रिज
Image Credit : ANI

उधमपुर का फुट ओवर ब्रिज

जम्मू के उधमपुर स्थित चेन्नई ब्लॉक का एक फुट ओवर ब्रिज गिरने से 62 लोग जख्मी हुए थे। यह घटना 16 अप्रैल को घटी। बेनी गांव में बैसाखी उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ। मेले के दौरान जब यह पुल गिरा, उस समय पुल पर तकरीबन 100 लोग खड़े थे।

812
चमोली में धौलीगंगा नदी पर बना पुल
Image Credit : video grab

चमोली में धौलीगंगा नदी पर बना पुल

उत्तराखंड के चमोली में भी 16 अप्रैल को एक पुल गिर गया। यह पुल धौलीगंगा नदी पर बना था ओर नीती घाटी को जोड़ता था। लोहे के बने इस पुल के टूटने से एक ट्रक नदी में गिर गया। हालांकि इसमें किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

912
नागांव, असम के कोपिली नदी का निर्माणाधीन पुल
Image Credit : video grab

नागांव, असम के कोपिली नदी का निर्माणाधीन पुल

असम के नागांव में एक 16 मार्च को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था। उसमें चार लोग घायल हुए थे। मध्य असम जिले के कामपुर इलाके में यह घटना घटी। पुल कोपिली नदी पर बन रहा था।

1012
पटना, बिहार के बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज का गर्डर गिरा
Image Credit : video grab

पटना, बिहार के बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज का गर्डर गिरा

बिहार के पटना के नौबतपुर में 19 फरवरी को ओवरब्रिज का गर्डर गिर गया। यह ओवरब्रिज बिहटा-सरमेरा फोर लेन स्टेट हाईवे 78 पर रुस्तमगंज गांव के पास बन रहा था। इस घटना में दो मजदूरों के घायल होने की खबर है।

1112
16 जनवरी को दरभंगा, बिहार में लोहे का पुल ढहा
Image Credit : video grab

16 जनवरी को दरभंगा, बिहार में लोहे का पुल ढहा

बिहार के दरभंगा में 16 जनवरी को एक लोहे का पुल गिर गया। यह ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आ गया था। घटना जिले के कुशेश्वर के सबोहर घाट में घटी। यह पुल दरभंगा को तीन जिलों से जोड़ रहा था।

1212
हिमाचल का दनोई पुल
Image Credit : video grab

हिमाचल का दनोई पुल

हिमाचल प्रदेश में भी एक पुल बीते 24 अप्रैल को गिर गया। यह पुलिस सिरमौर जिले में रेणुका जी को संगड़ाह से जोड़ने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, यह दनोई पुल कहलाता है। इसके टूटने से संपर्क मार्ग बाधित हो गया। बताया जाता है कि इस पुल की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई थी। करीबन तीन दशक से चुने पत्थर से लदे भारी ट्रक इस पुल से गुजर रहे थे। इसमें ट्रक चालक और उसके साथी को चोटें आईं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

RU
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image2
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image3
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved