अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय(Cyclone Biparjoy) की गंभीरता को देखते हुए गुजरात और सौराष्ट्र सहित कच्छ के क्षेत्रों में हाईअलर्ट है। चक्रवाती के चलते 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को यह संख्या 150 तक पहुंच सकती है।

नई दिल्ली. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय(Cyclone Biparjoy) की गंभीरता को देखते हुए गुजरात और सौराष्ट्र सहित कच्छ के क्षेत्रों में हाईअलर्ट है। चक्रवाती के चलते 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को यह संख्या 150 तक पहुंच सकती है। PM मोदी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चक्रवात अभी पाकिस्तान के कराची से करीब 600 किमी दक्षिण दिशा में एक्टिव है। मुंबई में भी अलर्ट है। NDRF और SDRF के अलावा पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमों को तैयार रखा गया है। भारतीय तटरक्ष और नौसेना के जहाज-हेलिकॉप्टर्स अलर्ट हैं। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है राजस्थान में एंट्री करते ही चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा। अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहेगी।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का गुजरात पर असर

चक्रवाती के चलते गुजरात के कच्छ के तटवर्ती इलाकों में धारा 144 लगाई है। 15 जून तक यहां के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ रहा है। तूफान के चलते सौराष्ट्र और कच्छ में 6 मीटर तक समुद्री लहरें उठ सकती हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात के चलते कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर जिलों में 15 जून तक 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी है। बाढ़ का खतरा है। तेज तूफान से फसलों, सड़कों, घरों, बिजली और फोन के तार, खंबो को भी नुकसान पहुंच सकता।

12 से 15 जून के बीच गुजरात तट पर आंधी-तूफान वाली हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 120 और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: भारत में मौसम का पूर्वानुमान और भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

पिछले दिन ऐसा रहा भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन दक्षिण गुजरात, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर बिहार और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

गुजरात, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और झारखंड, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लक्षद्वीप के 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली।

भारत में हीट वेव चेतावनी

गुजरात राज्य को छोड़कर अगले 4 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस और 16 और 17 तारीख को राजस्थान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है; आजकल में दक्षिण उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य प्रदेश, तेलंगाना में हीट वेव रहेगी। तमिलनाडु और रायलसीमा में गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर गुजरात में हाईअलर्ट, निचले इलाके खाली कराए, जानिए किन राज्यों में क्या होगा असर?

MP के सतपुड़ा भवन में आग: एक शॉर्ट सर्किट और फिर 30 AC कम्प्रेशर बम की तरह फटते चले गए, क्यों फेल हुआ फायर सिस्टम?