यूं तो अपनी बेटी की शादी होने पर लोग खुश होते हैं। लेकिन एक बेटी द्वारा शादी की खबर अपने माता पिता को देते ही वे नाराज हो गए और उन्होंने मातम मनाना शुरू कर दिया।

वडोदरा. एक लड़की ने अपनी पसंद से शादी कर घरवालों को जैसे ही लव मैरिज करने की जानकारी दी उन्होंने घर में खुशी की जगह मातम मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बेटी को मरा हुआ मानकर सिर मुंडवा लिया और उसका पिंडदान कर एक मृतक व्यक्ति के लिए की जाने वाले सभी क्रियाकर्म भी किए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात के वडोदरा जिले की वाघोडिया तहसील में आनेवाले गांव लिलोरा की रहने वाली लड़की जिसका नाम अर्पिता बताया जारहा है। उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली। जिसकी जानकारी उसने अपने घरवालों को मोबाइल से दी तो उन्होंने घर में मातम मनान शुरू कर दिया।

घरवालों का कहना है कि उनकी लड़की पढ़ी लिखी है। वह बीकॉम कर रही थी। उसने उसी गांव के निवासी लड़के ऋत्विक भालिया से लव मैरिज कर ली है। लड़की के माता पिता इस शादी के खिलाफ है। क्योंकि वे अपनी बेटी की शादी समाज में ही रीति रिवाज के अनुसार करना चाहते ​थे। चूंकि उनकी लड़की ने उनकी मर्जी के खिलाफ ये शादी की है। इस कारण उनमें काफी नाराजगी है और वे अब उसका मुंह भी नहीं देखना चाहते हैं।

लड़की के घरवालों ने बेटी की शादी की सूचना मिलने के बाद उसकी मौत के कार्ड छपवा लिए। घर के बाहर एक बैनर भी टांग दिया जिसमें उनकी लड़की के नाम के आगे स्वर्गीय लिखा है। उन्होंने अपने सिर मुंडवा लिए हैं और जिस प्रकार एक मृतक व्यक्ति के लिए पूजा अर्चना कर पिंडदान किया जाता है। उसी प्रकार सभी कार्यक्रम घरवालों ने किए हैं। इसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों को भी बुलाया और गांव के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : बाथरूम ना जाना पड़े इसलिए 700 छात्राएं नहीं पीती पानी, हैरान कर देगी वजह

जानकारी के अनुसार उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ कहीं जाकर शादी की है। वह उसी के साथ कहीं और रह रही है। घरवालों का कहना है कि वे अब उसे स्वीकार नहीं करेंगे। वह उनके लिए मरी समान है।

यह भी पढ़ें : 27 साल की लड़की 3 साल में बन गई लड़का, अब अपनी पसंद की लड़की से करेगा शादी