दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर आज से दोबारा शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे इस फ्लाईओवर को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका कंस्ट्रक्शन साल 2020 में शुरु हुआ था।

नई दिल्ली. आश्रम फ्लाईओवर आज से दोबारा शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे इस फ्लाईओवर को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका कंस्ट्रक्शन साल 2020 में शुरु हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ने एडवाइजरी भी जारी की है। यह उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के लिए जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने बारापुला से आश्रम फ्लाइओवर की तरफ के लिए सुझाव दिया है।

एडवायजरी में कहा- लाइट व्हिकल यानी LVs जो DND से आएंगे और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत , एम्स, INA और सफदरगंज की ओर जाने वाले आश्रम फ्लाइओवर रास्ते का उपयोग कर सकते हैं।

इधर, बस, ट्रक जैसे हेवी वाहनों पर पुलिस ने रोक लगाई है। साथ ही कहा है कि सराय काले खां से आने वाले आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें।