दिल्ली में एक पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को बेरहमी तरीके से मार डाला। इसके बाद लाश को लेकर जाकर रेलवे ट्रैक पर दफना दिया। अब डेढ़ महीने बाद इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा किया है। जहां एक युवक ने पहले तो अपनी बीवी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर लेकर दफना दिया। पुलिस ने हत्या के करीब डेढ़ महीने बाद इस मामले की तह तक पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन की है घटना

दरअसल, मृतक महिला की पहचानह सपना के रूप में हुई है, जो अपने पति विक्की और ससुराल वालों के साथ दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन इलाके में किराए से रहती थी। लेकिन महिला और पति का आए दिन झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि 24 दिसंबर को सपना और विक्का झगड़ा हुआ और वो अचानक से लापता हो गई। जिसकी शिकायत एक महीने बाद 25 जनवरी को मृतका की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलसि ने जब उसकी तलाश की तो 8 फरवरी को रेलवे ट्रैक के पास ग्रीनबेल्ट क्षेत्र में एक गड्ढे के अंदर बेड कवर में लिपटा एक शव मिला। जिसकी पहचान सपना के रूप मे की गई।

एक साल पहले हुई थी शादी...

दिल्ली पुलिस ने आरोपी विक्की और हत्या में साथ देने वाली उसकी मां तारी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने मिलकर सपना की हत्या की है। पुलिस को पूछताछ में विक्की ने बताया कि सपना उसके बच्चे की मां बनने वाली थीं लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसका गर्भपात हो गया था। जिसके चलते पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। आए दिन इसी को लेकर विवाद होने लगा था। फिर 26 दिसंबर की रात दोनों के बीच इस कदर विवाद हुआ कि विक्की और उसकी मां ने मिलकर सपना को मार डाला। बता दें कि सपना और विक्की की एक साल पहले ही शादी हुई थी।