MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • Poonch Terror Attack: पिता के लिए बनवाना चाहता था नया घर, देखना चाहता था मासूम बेटी का चेहरा, दोनों वादे अधूरे रह गए

Poonch Terror Attack: पिता के लिए बनवाना चाहता था नया घर, देखना चाहता था मासूम बेटी का चेहरा, दोनों वादे अधूरे रह गए

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लांस नायक देवाशीष बिस्वाल ने भी अपनी जान गंवाई। ओडिशा के पुरी जिले के अलगुम गांव के 32 वर्षीय देवाशीष उन पांच जवानों में शामिल हैं, जो इस हमले में मारे गए थे।

3 Min read
Author : Contributor Asianet
| Updated : Apr 22 2023, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Asianet News

पुंछ. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट (Rashtriya Rifles unit) के जवानों को ले जा रहे भारतीय सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लांस नायक देवाशीष बिस्वाल की शादी एक साल पहले ही हुई थी। वे अपने पीछे चार महीने की एक बेटी और एक वादा छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने पिता से किया था कि ओडिशा के पुरी जिले के अलगुम गांव में एक नया घर बनाएंगे। 32 वर्षीय देवाशीष उन पांच जवानों में शामिल हैं, जो इस हमले में मारे गए थे।

211
Image Credit : PTI

देवाशीष बिस्वाल की पिछले साल 4 मई को अक्षय तृतीया पर शादी हुई थी। उन्हें लोग प्यार से 'साहित्य' कहते थे।1 जनवरी को वे पिता बने थे। बेटी के जन्म के 21 दिन बाद सबको दावत दी थी।

311
Image Credit : PTI

देवाशीष के पिता प्रताप ने रोते हुए कहा-“उसने अगले महीने (मई) घर आने का वादा किया था, लेकिन वह दिन कभी नहीं आएगा। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा साहित्य अब नहीं रहा।"

411
Image Credit : PTI

प्रताप ने बेटे देबाशीष को साहित्य उपनाम दिया था, जबकि उनके छोटे बेटे देबप्रसाद को प्यार से विज्ञान कहा जाता है। देवाशीष बचपन से ही सेना में जाना चाहता था।

511
Image Credit : PTI

देबाशीष ने आखिरी बार अपनी पत्नी संगीता को 20 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर कॉल करके बेटी के बारे में पूछा था। संगीता पुरी में आईटीआई में ट्रेनर है। (सर्चिंग के दौरान बरामद ड्रोन)

611
Image Credit : PTI

देवाशीष 2013 में राष्ट्रीय राइफल्स में एक जनरल ड्यूटी सिपाही के रूप में शामिल हुए थे। सरकारी नौकरी करने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य थे।(सर्चिंग के दौरान बरामद आतंकी सामान)

711
Image Credit : PTI

चचेरे भाई दिलीप ने कहा-छात्र जीवन से ही देबाशीष खेलों में हमेशा अव्वल आते थे। वे बहुत मददगार थे। बाढ़ और चक्रवात के दौरान लोगों की काफी हेल्प की।

811
Image Credit : PTI

शुक्रवार को परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी देबाशीष के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

911
Image Credit : PTI

आतंकी हमल में जान गंवाने वाले सैनिकों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें-Shocking Video: पेंशन लेने तपती धूप में टूटी कुर्सी के सहारे घिसटते हुए कई मील पैदल चली 70 साल की महिला

1011
Image Credit : PTI

यह तस्वीर बठिंडा की है। आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के सिपाही सेवक सिंह पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें-हैदराबाद में ईद पर ट्रांसजेंडर ने रोजा रखे 8 साल के बच्चे को क्रूरता से मार डाला, फैमिली को दिखे मानव बलि के सबूत

1111
Image Credit : PTI

यह तस्वीर पंजाब के बटाला की है। ये हैं जान गंवाने वाल सिपाही हरकृष्ण सिंह के परिवार के लोग।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
Recommended image2
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image3
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image4
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image5
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved