गुजरात के भरूच में जमानत पर रिहा व्यक्ति ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया बलात्कार। 11 वर्षीय बालिका का भी बलात्कार के बाद निधन। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

गुजरात। प्रदेश के भरूच जिले में एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है। 35 साल का एक युवक जिस महिला के साथ रेप और धमकी के मामले में 18 महीने पहले जेल गया था, जमानत मिलने के बाद उसने लौटकर उसी महिला के साथ दोबारा बलात्कार किया और फिर से जान से मारने की धमकी दी। जमानत पर रहने के दौरान हुई इस घटना की कंप्लेन मिलने के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब और कहां हुई घटना?

भरूच जनपद के आमोद पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले शैलेश राठौड़ के खिलाफ 70 साल की एक महिला ने रेप और धमकी की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का अनुसार आरेपी ने उसके साथ ये घटना 15 दिसंबर और 22 दिसंबर को खेत में स्थित बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में किया। आरोपी शैलेश राठौड़ को करीब 18 महीने पहले भी इसी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फिर से दर्ज की एफआईआर

जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा उसने इस अपराध को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस मामले का खुलासा किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाद में महिला पुलिस के पास गई। जिसके बाद आमोद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद आरोशी शैलेश राठौड़ को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और स्थानीय पुलिस की टीमें बनाई गईं।

इससे पहले 11 वर्षीय बच्ची की रेप की वजह से भरूच में हो चुकी है मौत

यह घटना भरूच जिले में एक अन्य मामले के बाद हुई है, जहां एक 11 वर्षीय लड़की का अपहरण कर औद्योगिक क्षेत्र में बलात्कार किया गया था और सोमवार शाम को सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।वह एक सप्ताह से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार लड़की को हमले में गंभीर आंतरिक चोटें आईं और भरूच जिले के अंकलेश्वर के सिविल अस्पताल में फर्स्ट ऐड के बाद उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने बच्ची के बारे में दिया ये अपडेट

एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया कि लड़की को दोपहर करीब 2 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के बाद मरीज की हालत स्थिर हो गई, लेकिन शाम करीब 5:15 बजे उसे दोबारा हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उसे तत्काल उपचार दिया, लेकिन शाम 6:15 बजे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें…

सूरत में बैंक लॉकर से चोरी, गणेश मूर्ति और सोना गायब

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर कहां है?