गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 26 सदस्यीय नई कैबिनेट बनाई जिसमें क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

गांधीनगर: गुजरात की राजनीति में शुक्रवार का दिन बड़ा बदलाव लेकर आया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई टीम के साथ शपथ ली और प्रदेश को मिला नया उपमुख्यमंत्री, हरदीप संघवी। महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात को मिला नया 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 26 सदस्यीय नई कैबिनेट की घोषणा की। इस नई टीम में युवा चेहरे और नए प्रयोग देखने को मिले। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: विकास सप्ताह-कृषि विकास दिवस: डांग की मंगीबेन प्राकृतिक खेती से बनीं लखपति दीदी

हरदीप संघवी की जीत और बढ़ता कद

हरदीप संघवी ने 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे संघवी को अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का डिप्टी बनाया गया है। यह फैसला पार्टी के भीतर उनके बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता का संकेत माना जा रहा है।

Scroll to load tweet…

कैबिनेट विस्तार से पहले सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शुक्रवार को नई कैबिनेट ने शपथ लेकर गुजरात की राजनीति में नया अध्याय शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Gujarat@75 Agenda 2035: समृद्ध राज्य और समर्थ नागरिक की दिशा में बड़ा कदम