गुजरात के मेहसाणा में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां एक व्यक्ति जो परिवार द्वारा मृत समझा गया था, अपनी ही प्रार्थना सभा में जीवित दिखाई दिया। जानिए इस अकल्पनीय घटना के बारे में और पुलिस जांच पर क्या हो रही है।

मेहसाणा (गुजरात)। कई लोगों का मानना ​​है कि मृतक अपने अंतिम संस्कार के दौरान अपने प्रियजनों से एक बार मिलने जरूर आते हैं। गुजरात के मेहसाणा में गुरुवार को एक फ्यूनरल में भी ऐसा ही हुआ। गुजरात के मेहसाणा में ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन जो हुआ वो इतनी अजीब और विचित्र घटना थी कि सभी हैरान रह गए। यह घटना एक व्यक्ति की मृत्यु और फिर उसके पुनः प्रकट होने से संबंधित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से अचानक लापता हो गया था युवक

दरअसल मेहसाणा का रहने वाला 43 वर्षीय बृजेश सुथार गत 27 अक्टूबर 2024 को अपने घर से लापता हो गया था। उसके परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

दो सप्ताह बाद साबरमती पुल के नीचे मिला था सड़ा गला शव

इसके बाद 10 नवंबर को दो सप्ताह बाद साबरमती पुल के पास एक शव मिला। शव की पहचान करने के लिए बृजेश के परिवार को बुलाया गया। शव सड़ा-गला था और उसकी बनावट बृजेश से मेल खाती थी। इस पर परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान कर उसे बृजेश का ही माना और अंतिम संस्कार कर दिया।

अपने ही फ्यूनरल में शामिल होने पहुंच गया बृजेश

बृजेश के परिवार ने अपने दिवंगत बेटे की याद में 15 नवंबर को एक प्रार्थना सभा आयोजित की। लेकिन जब वे शोक मनाने के लिए एकत्रित हुए थे, तभी वही व्यक्ति, जिसका दाह संस्कार किया गया था, प्रकट हुआ और कार्यक्रम में शामिल हो गया। यह घटना परिवार और पुलिस के लिए पूरी तरह से चौंकाने वाली थी।

मां एवं रिश्तेदार रह गए भौचक

बृजेश की मां ने कहा, "हमने उसे हर जगह ढूंढा, उसका फोन बंद था और फिर पुलिस ने हमें एक शव दिखाया जो सूजा हुआ था। हमने उसकी गलत पहचान की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।" परिवार के सदस्यों ने बताया कि बृजेश मेंटल हेल्थ ईश्यूज से जूझ रहा है है और अवसाद में है।

बड़ा सवाल ये कि जिस शव का अंतिम संस्कार हुआ वो कौन था?

43 वर्षीय व्यक्ति के फिर से प्रकट होने से अब पुलिस के लिए बड़ी उलझन पैदा हो गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि शव का अंतिम संस्कार किसका हुआ? पुलिस अब जांच कर रही है कि शव किसका था, क्योंकि बृजेश का परिवार घटनाओं के विचित्र मोड़ से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि पिछले महीने लापता होने के बाद बृजेश कहां था। पुलिस जांच कर रही है कि वह शव बृजेश का था या किसी और का। परिवार अब इस अकल्पनीय घटनाक्रम से उबरने की कोशिश कर रहा है, जबकि पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें…

पहले चाकू घोपा फिर पेट्राेल डालकर लगा दी आग- सिर्फ इस बात पर हैवान बना पति

अगले 3 हफ़्तों में 4.5 लाख शादियां! देश की राजधानी पर मंडरा रहा ये संकट?