आईएएस अधिकारियों की पत्नियों की सामाजिक संस्था संजीवनी ने राजकीय पीजी कॉलेज मालदेवता रायपुर में पौधारोपण कर स्टूडेंट्स को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरू किया।

देहरादून. संजीवनी संस्था ने लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। वन विभाग मसूरी के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में संजीवनी संस्था की अध्यक्षा डा.हरलीन संधु ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वर्धन,श्रीमती अनुराधा सुधांशु, श्रीमती अंजली सिंहा, श्रीमती अमृता ह्यांकी,श्रीमती मैथानी फनई व डॉक्टर डिंपल बगौली मौजूद रहीं।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के आई.ए.एस.अधिकारियों की पत्नियों ने सामाजिक कार्यों के लिए संजीवनी संस्था का गठन किया हुआ है,जिसके तत्वावधान में समय-समय पर जनहित और समाज सेवा के कार्य संपादित किये जाते हैं। उल्लेखनीय है कि संजीवनी संस्था ने वर्ष 2021 में महाविद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी भेंट की थी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डा.वंदना शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं डी.एफ.ओ.मसूरी व उनकी टीम ने सहयोग दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred