MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • Burning Car: पत्नी को लेबर पेन होने पर डिलीवरी कराने निकला था पति, हॉस्पिटल के पास ही कार में जिंदा जल गए

Burning Car: पत्नी को लेबर पेन होने पर डिलीवरी कराने निकला था पति, हॉस्पिटल के पास ही कार में जिंदा जल गए

केरल के कन्नूर में कार में आग लगने से एक कपल की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी और लेबर पेन(labour pain) होने पर हॉस्पिटल के लिए निकली थी। चलती कार में अचानक आग लगने से कार में सवार एक गर्भवती महिला और उसका पति जिंदा जल गए।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 03 2023, 09:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

कन्नूर(Kannur). केरल के कन्नूर में कार में आग लगने से एक कपल की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी और लेबर पेन(labour pain) होने पर हॉस्पिटल के लिए निकली थी। चलती कार में अचानक आग लगने से कार में सवार एक गर्भवती महिला और उसका पति जिंदा जल गए। यह हादसा 2 फरवरी को हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दिल दहलाने वाला यह हादसा जिला अस्पताल के नजदीक हुआ। मरने वाले कपल कुट्टीयाथुर करंबु के प्रजित (32) और उसकी पत्नी रीशा (26) हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब कपल कार से जांच के लिए कुट्टियट्टूर से जिला अस्पताल जा रहे थे। कार में 6 लोग बैठे थे। पढ़िए दिल दहलाने वाला हादसा...
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

पुलिस के अनुसार, कार में कपल प्रजीत और रीशा समेत 6 लोग सवार थे। दोनों आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि एक बच्चे समेत बाकी पीछे की सीट पर बैठे थे। कार में आग लगते ही पीछे की सीट पर बैठे लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर कूद पड़े। हालांकि वे भी मामूली जल गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

35
Image Credit : Asianet News

प्रजीत और उसके परिजन गर्भवती रीशा को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, जब उसने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। हालांकि क्राइम सीन पर पहुंचे कन्नूर शहर के पुलिस कमिश्नर अजीत कुमार ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई हैं। फिर भी उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-Horrible accident: कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, अंदर कुचल गईं मां-बेटी, 4 क्रेन, 1 JCB से निकाली जा सकीं लाशें
 

45
Image Credit : Asianet News

जब कार में आग लगी तो कार चला रहे प्रजीत को पीछे बैठे लोगों ने कार से नीचे उतरने में मदद करनी चाही, लेकिन गेट नहीं खोल पाने के कारण कपल अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने भी कार का अगला गेट खोलकर कपल को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों से वे बचाने में नाकाम रहे। बाद में गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें-नरवाल ब्लास्ट में चौंकाने वाला खुलासा: गवर्नमेंट एम्पलाय निकला LeT का आतंकवादी, पहली बार दिखा परफ्यूम IED
 

55
Image Credit : Asianet News

पीछे बैठे परिजनों ने बताया कि जैसे ही कार का अगला गेट जाम हुआ, प्रजीत और बाहर के लोगों ने उन्हें दूर हटने को कहा। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम हुए दरवाजे को तोड़ा गया। लेकिन, तब तक प्रजीत और रीशा जिंदा जल गए थे। कार में ब्लास्ट होने की आशंका से स्थानीय लोग सहम गए थे।

सोशल मीडिया पर जलती हुई कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंदर से चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों को कार की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। लेकिन कार में विस्फोट होने के डर से जो ज्यादा देर तक कार के पास नहीं रहे और पीछे हट गए।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US Crime: नई दुकान, नया सपना और फिर मौत! लूट में भारतीय कारोबारी की हत्या, नकाबपोश की तस्वीरें जारी
Recommended image2
BIG BREAKING: MV Ocean-Winner कार्गो जहाज़ ओडिशा तट के पास डूबा, 24 क्रू लापता, रेस्क्यू जारी
Recommended image3
CIDSCON 2026: गांधीनगर में AMR पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, डॉक्टरों को मिला बड़ा संदेश
Recommended image4
CM भूपेंद्र पटेल की अमेरिका यात्रा का बड़ा असर, GIFT City और धोलेरा को मिले नए ग्लोबल अवसर
Recommended image5
हैदराबाद Aston Martin क्रैश केस में नया मोड़, सांसद के लेटर के बाद बेटे की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved