पुलिस के मुताबिक आरोपी भाइयों की कार नंगियारकुलंगरा जंक्शन पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद हरिपद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हरिपद तालुक अस्पताल ले गई।

केरल। केरल के हरिपद ताल्लुका से मारपीट की खबर सामने आई है। यहां नशे में धुत जुड़वां भाइयों ने मिलकर हरिपद तालुक अस्पताल में बवाल मचाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिन जुड़वां भाईयों ने मिलकर हॉस्पिटल में उत्पात मचाया, उनकी पहचान हरिपद के चिंगोली के मूल निवासी अनंतन और जयंतीन के रूप में की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक आरोपी भाइयों की कार नंगियारकुलंगरा जंक्शन पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद हरिपद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हरिपद तालुक अस्पताल ले गई। देखते ही देखते अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान दोनों हिंसक हो गए। भाइयों ने अस्पताल का दरवाज़ा तोड़ दिया और चिकित्सा कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा उन्हें एक जीप में बिठाया गया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

हरिपद पुलिस ने गैर-जमानती मामला दर्ज किया

हरिपद पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ डॉक्टरों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला करने, अस्पताल के उपकरणों को नष्ट करने और अस्पताल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Video: क्या सिर्फ VIP लोगों के लिए है बेंगलुरु मेट्रो? किसान के गंदे कपड़े देख नो एंट्री, सोशल मीडिया पर बवाल कटने पर नपा कर्मचारी