एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रात को ही घर के जरूरी काम निपटाए, जिसके बाद सुबह उठकर बच्चों के लिए नाश्ता बनाया और उन्हें स्कूल भेज दिया।

कोलकाता. कलकत्ता में एक 41 साल के पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने रात में ही घर के जरूरी काम निपटाए और बच्चों के साथ बड़े आराम से सोया। सुबह उठकर बच्चों के लिए नाश्ता तैयार किया और उन्हें स्कूल भेजकर सास और पुलिसवालों को फोनकर बोला खेल खत्म हो गया आजाओ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी के शव के पास बैठा था पति

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कोलकत्ता के बेहाला क्षेत्र में पहुंची तो महिला के शव के पास ही पति बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की तो आरोपी का नाम कार्तिक दास उम्र 41 साल और उसकी पत्नी का नाम समाप्ति 28 साल निकला। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसने गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके शव को कपड़े से ढक दिया। फिर बच्चों के साथ जाकर सो गया। सुबह उठकर बच्चों के लिए नाश्ता बनाया और उन्हें स्कूल भेज दिया। उसने बच्चों से कहा कि उनकी मम्मी सो रही है। बच्चों के स्कूल जाने के बाद उसने पुलिस को फोन करके पत्नी की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद सास को भी फोन लगाकर कहा कि बच्चों को ले जााना।

किराये के मकान में रहते थे पति पत्नी

आरोपी पति पत्नी कोलकता में एक किराये के मकान में रहते थे। पति किराना और मांस की दुकान करता था। चूंकि उसका अपनी पत्नी से लगातार झगड़ा होता रहता था। इसी कारण ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पति की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में शादी से पहले युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पिता ने ही उतारा मौत के घाट, वजह चौंकाने वाली

पति का था अफेयर

लोगों का कहना है कि आरोपी पति का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था। जिसके कारण आरोपी पति कार्तिक और उसकी पत्नी समाप्ति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।। बीती रात भी उन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल से आएगी काला जठेड़ी की बारात, लेडी डॉन से शादी करने मिली 6 घंटे की मोहलत