- Home
- States
- Other State News
- WB-असम में बाढ़: उफनती नदियों ने तहस-नहस की जिंदगी, लोगों की घर-गृहस्थी बचाने देवदूतों ने लगाई जान की बाजी, देखें PHOTOS
WB-असम में बाढ़: उफनती नदियों ने तहस-नहस की जिंदगी, लोगों की घर-गृहस्थी बचाने देवदूतों ने लगाई जान की बाजी, देखें PHOTOS
नॉर्थ इंडिया के साथ भारी बारिश ने पश्चिम बंगाल और असम में भी हाहाकार मचा दिया है। यहां बाढ़ से जिंदगियां बेपटरी हो गई हैं। भारी बारिश के कारण सिक्किम और भूटान से बहने वाली नदियां उफान पर हैं।

पश्चिम बंगाल/असम. नॉर्थ इंडिया के साथ भारी बारिश ने पश्चिम बंगाल और असम में भी हाहाकार मचा दिया है। यहां बाढ़ से जिंदगियां बेपटरी हो गई हैं। भारी बारिश के कारण सिक्किम और भूटान से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। पिछले कुछ दिनों में उप-हिमालयी बंगाल, सिक्किम और भूटान में लगातार बारिश के कारण जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के विशाल इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। वहीं, असम में भी बाढ़ से बड़ी संख्या में गांव प्रभावित हुए हैं। देखिए बाढ़ की कुछ तस्वीरें...
उप-हिमालयी बंगाल, सिक्किम और भूटान में लगातार बारिश के कारण जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के विशाल इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्टिव रहने से बीते दिन पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (100 मिमी से 200 मिमी और अधिक) हुई।
पश्चिम बंगाल के नागराकाटा और मटियाली ब्लॉक में 400 घर जलमग्न हो गए। 300 परिवारों को बचाया गया। अलीपुरद्वार में कलजानी नदी खतरे से ऊपर बह रही है। कूचबिहार में भूटान से निकलने वाली तोर्शा नदी से बाढ़ आई हुई है।
असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है।
असम में बाढ़ से 60000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
असम में सबसे अधिक प्रभावित नोबोइचा है। हजारों एकड़ फसल बह गई है।
एएसडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक, तेजपुर के निमातीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी और नंगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।
यह भी पढ़ें-क्यों सुर्खियों में हैं पटियाला की डिप्टी कमिश्नर IAS साक्षी साहनी?
एएसडीएमए के अनुसार, असम में 19 राजस्व क्षेत्रों के कुल 179 गांव जलमग्न हैं। लगभग 2211.99 हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है।
आधिकारिक बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, माजुली, नलबाड़ी, तामुलपुर और तिनसुकिया अत्यधिक प्रभावित हुए हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.