ओडिशा सरकार (Odisha Govt) ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 1 लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त कर दिया है। ओडिशा के किसानों को अब 1 लाख तक के लोन पर कोई भी ब्याज नहीं देना होगा।

Odisha Govt Farmers Loan. ओडिशा स्टेट कूपरेशन डिपार्टमेंट ने ऐलान किया है कि किसानों को अब 1 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस योजना के लिए इंटरेस्ट सब्सिडी सबवेंशन के तहत 5700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कूपरेटिव बैंक और पीएसीएस अगले 5 साल यानि 2023-24 से 20270-28 तक के लिए यह प्रावधान किया है, ताकि कृषि क्षेत्र में किसानों को अफोर्डेबल लोन दिया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओडिशा के किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए रिलीज के अनुसार सरकार ने यह फैसला किया है कि किसानों को 1 लाख रुपए तक का फसल लोन 0 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। यानि किसानों को इस राशि पर एक रुपया भी ब्याज नहीं देना होगा। अप्रैल 2022 से यह लागू है। जो किसान 1 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक का लोन लेते हैं तो उन्हें 2 प्रतिशत मामूली वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद ओडिशा राज्य के किसानों में खुशी व्याप्त है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा एक कृषि प्रधान राज्य है।

क्या है ओडिशा की KALIA स्कीम

ओडिशा में इससे पहले कालिया स्कीम के तहत 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता था। 2022-23 के बीचे करीब 32.43 लाख छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों ने इस योजना के तहत लोन लिया। अब उन्हें 1 लाख रुपए तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। ओडिशा कूपरेटिव के आंकड़े बताते हैं कि 2000-02 के बीच करीब 6.40 लाख किसानों ने 438.36 करोड़ रुपए का लोन लिया था। जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा बढ़कर 34.57 लाख किसानों तक पहुंच गया जिन्होंने 16683.57 करोड़ रुपए लोन लिया। मौजूदा समय की बात करें तो राज्य में 55 प्रतिशत फसल लोन दिया जा रहा है जबकि राष्ट्रीय औसत सिर्फ 17 प्रतिशत का ही है।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: महाकाल मंदिर में पानी घुसा, उत्तरकाशी में पहाड़ गिरे, सिरसा में घग्गर का बांध टूटा, देखें PICS