इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला गुजरात के सुरेद्रनगर  से सामने आया है। जहां हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। एक आरोपी इतना बड़ा दरिंदा निकला कि उसने मर चुकी डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ रेप किया। वह भी शव को कब्र को निकालकर अंजाम दिया।

अहमदाबाद. गुजरात के सुरेंद्रनगर से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जो समस्त मानव समाज को कलंकित करता है। जहां मर चुकी डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ रेप किया गया। हैरानी की बात यह है कि मासूम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसे परिजनों ने दफना दिया था। लेकिन आरोपी इतना बड़ा दरिंदा निकला की उसने शव को कब्र से निकालकर दरिंदगी को अंजाम दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची के दिल में छेद था...इसलिए हो गई ती मौत

दरअसल, यह खौफनाक घटना सुरेंद्रनगर के थानगढ़ इलाके की है। जहां डेढ़ साल की बच्ची की 25 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची के दिल में छेद था, डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सकी। तो परिवार ने उसी दिन उसे श्मशान में दफना दिया। लेकिन एक दिन बाद ही कल रविवार को परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी की का शव कब्र से बाहर निकाला गया है। इतना ही नहीं परिवार ने यह भी अशंका जताते हुए लिखवाया कि उसके साथ किसी ने रेप किया है।

रेप कर शव को वैसे ही छोड़कर भागा आरोपी

बता दें कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि इस घटना को एक या दो लोगों ने शराब के नशे में अंजाम दिया है। पहले तो आरपियों ने दफ्न शव को पहले बाहर निकाला और फिर उसके साथ रेप कर शव को वैसे ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि जन्म के बाद से ही उनकी बच्ची को दिल की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था।

डॉक्टरो ने भी बच्ची के शव के साथ जताई रेप की आशंका

पुलिस ने शव को फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट भेज दिया है। जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो डॉक्टरों ने भी बच्ची के शव के साथ रेप की आशंका जताई है। वहीं मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में शव के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इस मामले में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की जाएगी। लेकिन अभी जांच जारी है।