- Home
- States
- Other State News
- बाढ़ से उफनते नदी-नालों के बावजूद चूल्हे न बुझें, इसलिए जान हथेली पर रखकर फर्ज निभा रहे ये Real Hero
बाढ़ से उफनते नदी-नालों के बावजूद चूल्हे न बुझें, इसलिए जान हथेली पर रखकर फर्ज निभा रहे ये Real Hero
लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के 8 राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। ऐसे खतरों के बीच भी लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। यह तस्वीर केंद्रीय पेट्रोलिया मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने tweet की है।

नई दिल्ली. लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के 8 राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। नदियां उफान पर हैं, लैंडस्लाइड्स से रास्ते बंद हैं। बड़ी संख्या में जान और माल का नुकसान हुआ है। ऐसे खतरों के बीच भी लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। यह तस्वीर केंद्रीय पेट्रोलिया मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने tweet की है। इसमें उन्होंने लिखा कि लद्दाख में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच एनर्जी डिलीवरी टीम(LPG सिलेंडर सप्लायर्स) की अनुकरणीय पहल। ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी किचन में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिस तरह से वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, वो प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। आगे देखिए उत्तराखंड में भारी बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें और मौसम की डिटेल्स...
उत्तराखंड सहित देश के 8 राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स के चलते रास्ते बंद हैं।
मौसम विभाग ने आजकल में उत्तराखंड सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, गोवा, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अब तक 59% से अधिक बारिश हो चुकी है।
बीते दिन उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मप्र में तेज बारिश देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के मिलने से उत्तरभारत में भारी बारिश देखने को मिली।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगातार बारिश के चलते चार धाम यात्रा रोक दी है।
उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के मार्ग बंद हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफन पड़ी हैं। लैंडस्लाइड्स के चलते रास्ते बंद हैं।
यह भी पढ़ें-Heavy Rain Alert: उत्तराखंड सहित मप्र-यूपी और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में हरिद्वार सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.