धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर बाबा के ग्रेटर नोएडा में चल रहे दिव्य दरबार से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनके सेवादार ने एक महिला श्रद्धालु को उठाकर रेलिंग से दूसरी तरफ फेंक दिया। महिला दिव्य दरबार में अर्जी लगाने आई थी। 

ग्रेटर नोएडा. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर बाबा के ग्रेटर नोएडा में चल रहे दिव्य दरबार से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनके सेवादार ने एक महिला श्रद्धालु को उठाकर रेलिंग से दूसरी तरफ फेंक दिया। महिला दिव्य दरबार में अर्जी लगाने आई थी। 12 जुलाई को ही दिव्य दरबार में भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई थी। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Scroll to load tweet…

ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो

बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार का एक शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक सेवादार ने मर्यादा और इंसानियत भूलकर एक महिला को उठाकर रेलिंग के दूसरी तरफ फेंक दिया। इससे वो मामूली घायल हो गई। अर्जी लगाने लोग धीरेंद्र शास्त्री के मंच के करीब पहुंचना चाहते थे, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और सेवादार उन्हें धकेल रहे थे। इसी बीच एक महिला रेलिंग लांघकर मंच के करीब पहुंचना चाहती थी। लेकिन एक सेवादार ने उसे उठाकर वापस दूसरी तरफ फेंक दिया।

इसी घटनाक्रम के बीच 12 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में लगे दिव्य दरबार में 5 लाख से अधिक लोग पहुंचने की दावा किया है। इस बीच गर्मी-उमस के चलते लोग बेचैन हो उठे और भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी में 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ग्रेटर नोएडा दिव्य दरबार में भगदड़

12 जुलाई को दिव्य दरबार में वीआईपी पास से पीछे छोटे गेट से खास लोगों की एंट्री कराई जा रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक महिला को बिजली के तार से करंट लग गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों में महिलाएं-बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। हालांकि पुलिस ने तत्काल व्यवस्था संभाल ली थी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया था।

आयोजन स्थल पर तीन पंडाल लगाए गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने से ये पूरे भर गए थे। आयोजकों ने बड़ी संख्या में VVIP पास बांट दिए थे। भगदड़ के बाद दिव्य दरबार समाप्त कर दिया गया था। लोगों से घर जाकर टीवी पर कार्यक्रम देखने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें

Bengaluru Murders: फिल्मी विलेन जैसा खतरनाक निकला ये किलर जोकर फेलिक्स, पढ़िए कुछ चौंकाने वाले राज़

अब SDM ज्योति मौर्य ने खोली पति आलोक की कई पोल, मान लिया कि उनका अफेयर है, पर कई राज़ भी बताए