विजयपुरा के मुद्देबिहाल में कॉलेज छात्रा ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। समुदाय न्याय की मांग कर रहा है।

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा अंतर्गत मुद्देबिहाल में मंगलवार को एक कॉलेज छात्रा ने सेक्सुअल हरेसमेंट से तंग आकर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने शिकायत में संगमेश जुंजावर और उसके सहयोगियों मौनेश मदार और चिदानंद कट्टीमनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के सुसाइड के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्रा ने पुलिस से पहले ही की थी शोहदे की कंप्लेन 

आत्महत्या से पहले छात्रा ने पुलिस से कंप्लेन की थी। जिसमें उसने बताया था कि संगमेश कॉलेज आते-जाते समय उसे परेशान करता है। उसने शिकायत में कहा था कि वह मुझे जबरन बैड टच करता है और मुझसे प्यार करने के लिए दबाव डालता है। जब मेरे भाई ने विरोध किया, तो उसने हमें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से छात्रा और उसका परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। 

पुलिस कार्रवाई 

शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जुंजावर पहले भी एसएसएलसी छात्रा से मंगलसूत्र बांधने के मामले में आरोपी रह चुका है। दोनों मामलों में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी तरफ ये भी चर्चा है कि अगर पुलिस ने छात्रा की कंप्लेन के दौरान ही सख्त एक्शन लिया होता तो शायद वो आज जिंदा होती और ये अपराधी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच गए होते। 

परिवार ने की न्याय की मांग

छात्रा की आत्महत्या से उसके घर परिवार और लोगों में आक्रोश है। समुदाय के नेता इस मामले में न्याय की मांग करते हुए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।मुद्देबिहाल पुलिस का इस संबंध में कहना है कि हमने सभी आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।