हजारीबाग के कटकमसांडी में स्कूल से लौट रही नाबालिग की मांग में युवक ने सिंदूर भर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज।

हजारीबाग न्यूज: हजारीबाग के कटकमसांडी में एक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना शनिवार को धौठवा गांव में हुई। युवक की पहचान देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी के रूप में हुई है, जबकि लड़की दूसरी जाति की है। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल से लौटते समय मांग में भरा सिंदूर

स्थानीय लोगों ने बताया कि कटकमसांडी के धौठवा गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। हर दिन की तरह नाबालिग लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, तभी नितेश कुमार दांगी नामक युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। यह घटना देखते ही देखते जंगल में आग की तरह फैल गई।

आरोपी युवक और छात्रा एक ही गांव के हैं

पीड़िता और आरोपी युवक एक ही गांव के हैं। हालांकि, पीड़िता और आरोपी अलग-अलग जाति के हैं। यह घटना अंतरजातीय संबंध का मामला भी बन गई है। जैसे ही लड़की के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, वे काफी परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत कटकमसांडी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नितेश कुमार दांगी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नितेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

सिरफिरा आशिक! बहन की शादी के लिए लड़का देखने गए भाई को मुंह में मारी गोली

पटना में क्रिसमस-नए साल का धमाकेदार जश्न! जानें कपल कियारा और मेन्यू