चतरा में भाजपा नेता विष्णु साव की घर से अगवा कर गला रेतकर हत्या। NIA केस के गवाह थे साव। उग्रवादियों पर शक।

चतरा न्यूज: झारखंड के चतरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता भुनेश्वर साहू उर्फ ​​विष्णु साव एनआईए केस में गवाह भी थे। इस मामले में परिवार ने उग्रवादियों पर हत्या करने का संदेह जताया है। फिलहाल प्रशासन इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से अगवा कर गला रेतकर हत्या

घटना चतरा के टंडवा के लेम्बुआ गांव की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे कुछ लोग विष्णु साव के घर आए और उन्हें उठा ले गए। घर से अगवा करने के बाद बदमाश उन्हें तीन किलोमीटर दूर ले गए और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

ये भी पढ़ें- 9वीं कक्षा के छात्र ने चूड़ी, झुमका+साड़ी पहनकर किया सुसाइड

एनआईए केस में गवाह थे विष्णु साव

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता विष्णु साव एनआईए केस संख्या 3/8 में भी मुख्य गवाह थे। आशंका है कि विष्णु साव को टीपीसी उग्रवादियों ने अगवा करने के बाद हत्या कर दी।

घर से तीन किलोमीटर दूर मिला शव

इस मामले के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की सुबह चार लोग उनके घर आए और उन्हें उठाकर ले गए। इसके कुछ देर बाद ही घर से तीन किलोमीटर दूर उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: 27 साल बाद कुंभ में मिला खोया हुआ परिवार, क्या है पूरा सच?

कौन है विष्णु शाव

विष्णु साव टंडवा थाना क्षेत्र के लेंबुवा गांव के निवासी थे। पूरे इलाके में वे समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। नक्सलियों द्वारा आतंक फैलाकर ठेकेदारों और व्यवसायियों से अवैध वसूली के मामले में एनआईए ने उन्हें गवाह बनाया था। टेरर फंडिंग को लेकर टंडवा थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कई शीर्ष नक्सली आरोपी हैं। इनमें से कुछ नक्सली जेल में बंद हैं। 

अगवा के वक्त मां भी थी साथ

विष्णु साव खेती और पशुपालन का काम करते थे। रविवार की सुबह वे मवेशी लेकर जंगल जा रहे थे, तभी चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। उस वक्त उनकी मां भी उनके साथ थीं। हथियारबंद नकाबपोश नक्सली उन्हें घसीटकर पहाड़ की ओर ले गए। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। टंडवा थाने की पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया तो विष्णु का शव पहाड़ी के पास से बरामद हुआ। उसकी हत्या गोली मारकर और धारदार हथियार से की गई थी। एनआईए के गवाह विष्णु की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिमरिया के भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस सरकारी एजेंसी एनआईए के गवाह को सुरक्षा मुहैया कराने में भी विफल रही।