झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खदान धंसने से एक की मौत, कई फंसे। राहत और बचाव कार्य जारी।

Coal Mine Collapses: झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां अवैध खनन के दौरान एक कोयला खदान धंस गया। इसके चलते एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई लोगों के फंसे होने का डर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि खदान का एक हिस्सा ढह गया है। हादसा रामगढ़ जिले के कारमा इलाके में अहले सुबह हुआ। राहत और बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है।

गांव के लोग कर रहे थे कोयले की अवैध खुदाई

कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, "अभी तक एक शव बरामद किया गया है। बचाव अभियान जारी है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ ग्रामीण उस स्थान पर कोयले की अवैध खुदाई कर रहे थे।"

रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है।