Deoghar News : झारखंड के देवघर से में एक कपल के बेडरूम में लाशें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों ने आत्महत्या की या किसी ने उनकी हत्या की इसको लेकर जांच की जा रही है। दंपत्ति की एक साल पहले शादी हुई थी।  

Jharkhand News : झारखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां देवघर के बेलाबागान कालीबाड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक कपल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि शुरूआती जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है।

कपल की एक साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, यह दर्दनाक घटना बेलाबागान पुलिस इलाके की है। जहां एक किराए के मकान में रहने वाले दंपती का शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचा 30 वर्षीय रवि शर्मा और उनकी पत्नी 24 वर्षीय लवली शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कपल की एक साल पहले शादी हुई थी। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि दोनों ने जिंदगी से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया।

बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था पति

पुलिस ने बताया कि रवि शर्मा मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था और वो वह गुवाहाटी में काम करता था। वहीं पत्नी का मायका देवघर के कालीरेखा कॉलोनी में है। दोनों कुछ दिन पहले से यहां किराए के घर में रहने लगे थे। लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के बीच मंगलवार रात जमकर झगड़ा हुआ था, बाहर तक उनकी लड़ाई की आवाजें आ रही थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों को कुछ आशंका हुई, इसके बाद दरवाजा खटखटाया,लेकिन कोई हलचल नहीं। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो उनके शव दिखाई दिए। तो पुलिस को सूचित कर बुलाया गया।

हत्या या आत्महत्या...जानिए पुलिस ने क्या कहा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि यह हत्या भी हो सकती है। क्लियर कुछ भी नहीं है, फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दोनों के मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ होगी और सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगी।