झारखंड में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्कूल में रोती हुई पीड़िता की बहन की शिकायत पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी पिता फरार हो गया।

झारखंड में सौतेल पिता का कुकर्म। झारखंड से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ गलत काम करता था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की बहन अचानक से स्कूल में रोने लगी। शिक्षक ने जब कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके पिता उसकी बड़ी बहन के साथ बदतमीजी करता था। इसकी जानकारी जैसे ही स्कूल प्रशासन को मिली तो उनका होश उड़ गया। घटना से संबंधित सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी को दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने जानकारी मिलने पर एक्शन लेते हुए आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि, तब तक आरोपी फरार हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सौतेले पिता ने 3 शादी की है। पहले से उसके 7 बच्चे हैं, जिसकी मौत हो चुकी है। उसके मौत के बाद उसने दूसरी शादी की जो भाग चुकी थी। आखिरी बार 6 बच्चों की मां से विवाह किया। वो तीसरी बीवी के बच्चों को काफी तंग करता था। खासकर बेटियों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता था।

घटना के बाद से पीड़िता और बहन काफी डरी

मामले पर झरिया थाना के इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद से पीड़िता और उसकी बहन काफी डरी हुई है। इस पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लोग तेजी से काम कर रही है। संबंधित मामले पर पीड़ित लड़की के बयान को दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया गया। हालांकि, आरोपी पिता की सगी बेटी को को बालिका गृह में भेज दिया गया है।

राजस्थान से जुड़ी घटना ने मचाया हड़कंप

बता दें कि इन दिनों देश में रेप के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता रेप मामले से लेकर बदलापुर हर जगह मासूम लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में राजस्थान में एक सगे बेटे ने नशे की हालत में अपने ही 52 वर्षीय मां की इज्जत लूट ली। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जिसके बदौलत चलती थी रोजी-रोटी, उसी ने ले ली जान, पढ़ें मौत की दर्दनाक कहानी