Havy Rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई डैम के गेट खुले। रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के हालात पूरी तरह बिगड़ गए। वहीं, गुमला, गढ़वा और हजारीबाग जिलों के लिए शाम 4 बजे दो बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। लगातार बारिश के कारण रांची के कांके और हटिया डैम के सभी गेट खोलने पड़े। हालात इतने गंभीर हैं कि जमशेदपुर के डिमना डैम के भी पहली बार एक साथ सभी गेट खोल दिए गए, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन जिलों में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

झारखंड के कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। अब तक जमशेदपुर में 850 मिमी और रांची में 870 मिमी बारिश हुई है। इन दोनों शहरों में बारिश की होड़ मची हुई है कि कौन ज़्यादा का आंकड़ा पार करेगा। वहीं, खूंटी और लोहरदगा जैसे छोटे जिलों में अब तक 630 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 200% ज़्यादा है। वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Coal Mine Collapses: झारखंड में अवैध खनन के दौरान धंसा कोयला खदान, 1 की मौत, कई फंसे

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज छह जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित जगहों पर रहें।