Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस और झारखंड जगुआर ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के तीन नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ घाघरा के जंगल में हुई।

Gumla Naxal Encounter: झारखंड के गुमला जिले की पुलिस और झारखंड जगुआर ने एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (harkhand Jan Mukti Parishad) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने तीन हथियार भी बरामद किए हैं। एक एके 47 और दो इंसास बरामद किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारे गए तीन नक्सली

जानकारी के अनुसार, गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घाघरा के जंगल में जमा हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर का संयुक्त अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने-सामने आने पर कई राउंड गोलियां चलीं और मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अवैध संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी को उतारा मौत के घाट, 3 मासूम हुए अनाथ