Jharkhand Crime News: पाकुड़ में एक महिला ने दूसरी महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि देवरानी को शक था की उसके पति के साथ जेठानी का अवैध संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की कालीदासपुर पंचायत के धरसुरी गांव के बदियाटोला में एक महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव की रहने वाली देवरानी ने जेठानी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेठानी का पति के साथ अवैध संबंध

ग्रामीणों के अनुसार, 21 वर्षीय देवरानी संझली किस्कू को शक था कि उसकी जेठानी मुंदरी किस्कू का उसके पति से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान संझली ने पास में रखी लाठी से मुंदरी किस्कू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जेठानी-देवरानी के बीच चल रहा था विवाद

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों महिलाओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या की आरोपी संझली किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- JPSC 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर, देखें टॉपर्स की लिस्ट और नियुक्ति डिटेल्स

अनाथ हो गए 3 बच्चे

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मंदुरी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- बिहार में JMM की दहाड़: सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगा चुनाव, खतरे में झारखंड गठबंधन!