Jharkhand 12th Toppers List 2025: JAC 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी! 79.26% छात्र पास। अंकिता दत्ता ने टॉप किया, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट।

JAC Board 12th Commerce Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 31 मई 2025 को कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 98,634 छात्रों में से 78,186 परीक्षा में शामिल हुए और 79.26% छात्र पास हुए हैं। यह पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले करीब 7% ज्यादा रहा है। वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस साल साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली छात्रा अंकिता दत्ता हैं, जिन्होंने 500 में से 477 अंक हासिल किए हैं। वे गोविंदपुर स्थित गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल की छात्रा हैं। वहीं, अंकित कुमार साह ने 476 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर तीन छात्र किशोर कुमार, जगन्नाथ सिंह चौधरी और हिमांशु कुमार हैं, जिन्हें 474 अंक मिले हैं।

यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

  1. अंकिता दत्ता- राजकीय +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर- 477
  2. अंकित कुमार साह- नोवामुंडी इंटर कॉलेज नोवामुंडी- 476
  3. किशोर कुमार- (+2) उच्च विद्यालय बरकाकागांव - 474
  4. जगन्नाथ सिंह चौधरी वी.के. मजदूर- इंटर कॉलेज चास- 474
  5. हिमांशु कुमार- बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज बिष्णुगढ़- 474
  6. जिया श्रीवास्तव- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची- 473
  7. मुस्कान कुमारी- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची- 473
  8. साक्षी गुप्ता उत्क्रमित- (+2) उच्च विद्यालय, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद- 473
  9. अतोशी मिश्रा आदिवासी- (+2) हाई स्कूल बांगुरदा, जमशेदपुर- 472
  10. जीतन साह- +2 श्रीमती। जी. डेमिन हाई स्कूल, बिष्णुगढ़- 471