स्पेनिश गैंगरेप पीड़ित महिला अपने पति के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने जाते जाते इंडिया के लिए बड़ी अच्छी बात कही है। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में सभी 8 आरोपियों को धर दबोचा है।

दुमका. झारखंड के दुमका में हुए स्पेनिश महिला के साथ बलात्कार के 8 आरापियोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पीड़ित दंपत्ति भी झारखंड के दुमका से नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को थैंक्स बोला और कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। इस दौरान उन्होंने एसपी के साथ एक सेल्फी भी ली। प्रशासन ने उन्हें सहायता के रूप में 10 लाख रुपए भी दिये।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बिहार बार्डर पर छोड़ा

स्पेनिश दंपत्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, उनका सफर सुरक्षित रहे, इसके लिए जब वे मंगलवार को नेपाल के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें बिहार बार्डर तक छोड़ा, इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें नेपाल की बार्डर क्रास करवाएगी।

वल्र्ड बाइक टूर पर निकले दंपत्ति

स्पेनिश दंपत्ति बाइक पर सवार होकर वल्र्ड बाइक टूर पर निकले हैं। वे मंगलवार को झारखंड के दुमका से नेपाल के लिए रवाना हो गए। जाते जाते पीड़ित स्पेनिश महिला ने कहा कि जिन्होंने अपराध किया है वे दोषी है। लेकिन आम भरतीय नहीं, उन्होंने कहा कि भारत देश में हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही, हमें यहां लोगों से प्यार और सहयोग मिला है। वे पिछले कई महीनों से भारत की यात्रा कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन अनुभव बताएं हैं।

यह भी पढ़ें: UP : छोटी सी गलती से गई 5 लोगों की जान, लखनऊ में शार्ट सर्किट के बाद हुआ बड़ा धमाका

पहली बार हुई ऐसी घटना

स्पेनिश महिला ने कहा कि ऐसी घटना पहली बार हुई है उन्होंने कहा कि भारत एक बहुत अच्छी जगह है। इसलिए हमने यहां आने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हमें रात बीताने के लिए एक सुंदर और शांत जगह की तलाश थी, जो दुमका में ठीक लगी। वे बोले इस घटना को भूलना मुश्किल होगा। लेकिन उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम यात्रा जारी रखेंगे। डरेंगे नहीं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : प्रियंका गांधी को बुला रही रायबरेली, समर्थकों ने जगह जगह लगाए पोस्टर