झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवरात्रि के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी की, जिसमें राज्य की 45 लाख महिलाओं को 1000 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है।

वीरभूमि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवरात्रि के पावन अवसर पर वीरभूमि लोहरदगा से मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी की। इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। मंगलवार, 8 अक्तूबर को सीएम सोरेन ने 45 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000 रुपये ट्रांसफर किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्र सरकार से राशि लौटाने की मांग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नवरात्रि के पावन बेला में वीरभूमि लोहरदगा से मंईयां सम्मान राशि की तीसरी किश्त बहनों के खाते में सीधे पहुंचेगी। पिछले 2 महीनों में सम्मान राशि की यह तीसरी किश्त रिकॉर्ड समय में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लौटाने की मांग की, जिससे इस सम्मान राशि को दुगुना करने का वादा भी किया।

पहली 2 किस्तें हो चुकी हैं जारी

इससे पहले मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त 18 अगस्त से 4 सितंबर के बीच और दूसरी किस्त 13 सितंबर को जारी की गई थी। अब तक इस योजना के तहत 48 लाख से अधिक महिलाओं को रजिस्टर्ड किया गया है। पहले यह योजना 21 से 49 वर्ष की महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिल सके।

...तो कर देंगे मंईयां सम्मान योजना दोगुनी

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया वापस कर दे, तो राज्य सरकार इस सम्मान राशि को दोगुनी से भी अधिक कर देगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को लेकर पोस्ट भी किया।

ये भी पढ़ें...

झारखंड: महिला योजनाओं पर घमासान, FIR की नौबत...CM हेमंत का एक्शन...जानें क्यों?

गजब की नौकरी! वेतन 40 हजार रुपए महीना...टास्क...रेल यात्रियों को लूटना