झारखंड में फिर से सत्ता परिवर्तन हो सकता है। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो राज्य के मौजूदा सीएम चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

Jharkhand Politics: झारखंड में फिर से सत्ता परिवर्तन हो सकता है। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो राज्य के मौजूदा सीएम चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद उन्हें समन्वय समिति के चेयरमैन बनाया जा सकता है। वहीं हेमंत सोरन को फिर से राज्य का सीएम बनाया जाएगा। बता दें कि राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांग्रेस और आरजेडी के विधायक दल की गई थी। इसमें हेमंत सोरेन को एक बार फिर सरकार का मुखिया चुने पर मुहर लग गई। हालांकि, अभी हेमंत सोरेन राज्य के सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने भूमि घोटाले से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोप में इस साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के 6 महीने बाद हेमंत सोरेन को बीते 28 जून को भूमि घोटाले मामले में राहत मिली और झारखंड हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपए के 2 मुचलके पर जमानत दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर रांची के बड़गाईं अंचल में 8.86 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में बड़ी राहत, हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रांची जेल से हुए रिहा

हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री बनने की आहट

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ही उनके करीबी सहयोगी और मंत्री चंपई सोरेन राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने 2 फरवरी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई थी कि हेमंत सोरेन जेल से रिहा होते ही मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। इसका आहट तब आ गई, जब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अचानक रद्द कर दिया गया था और साथ ही 1500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन ने ऐसा क्या कहा, किसी ने बजाई ता​ली, तो कोई बोला सुधर जाओ