जेल से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा, उनकी बात सुनकर जहां समर्थकों ने ताली बजाई, वहीं भाजपा से जुड़े लोगों ने कहा ​अब तो सुधर जाओ।

झारखंड. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को जेल से बाहर आते ही समर्थकों के बीच फिर से भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर तरह से गुमराह करने और रास्ते से भटकाने की कोशिश करेगी। लेकिन अगले विधानसभा चुनाव के लिए उनका जो सपना है वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रांची में गरजे हेमंत सोरेन

दरअसल रांची में शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमकर गरजे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ जमकर विद्रोह होगा। झारखंड के लोग भाजपा को ​नहीं बख्शेंगे।

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है। सच्चाई देर से ही सही लेकिन सामने आ ही जाती है। इसी कारण मैं एक बार फिर से आपके बीच हूं। उन्होंने कहा कि हम लोग लोकसभा चुनाव जीते हैं। लोकसभा के चुनाव में जो परिणाम आया है उसमें खुशी और दुख दोनों है।

यह भी पढ़ें: हारे के सहारे खाटू श्याम के दर्शन का ये है सबसे अच्छा समय

समय से पहले चुनाव की तैयारी

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मैंने सुना है विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बनाई जा रही है। अगर ये चुनाव की घोषणा कल कर दें, तो परसों तक उनका सफाया तय है। मैं उन्हें चुनौती देता हू कि जिस दिन चाहें चुनाव करा लें।

यह भी पढ़ें: कहां से आया फर्जी इंस्पेक्टर के पास इतना पैसा, किराये के कमरे में मिला धन