मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ के अवसर पर जारी होगी। सीएम हेमंत सोरेन ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए बड़ी घोषणा की है। जानें योजना के बारे में ताजा अपडेट।

रांची। झारखंड की 51 लाख महिलाओं को छठ पर्व पर हेमंत सोरेन सरकार एक और तोहफा देने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद घोषणा कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त को लेकर नया अपडेट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि छठ पूजा के मौके पर इस योजना की चौथी किस्त जारी की जाएगी। यह योजना राज्य की 51 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान करने के लिए बनाई गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छठ पर जारी होगी चौथी किस्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने का यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में तीसरी किस्त जमा की। अब छठ पूजा के पावन अवसर पर चौथी किस्त भी उनके खातों में जमा की जाएगी। यह योजना सिर्फ एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नवरात्रि पर जारी हुई थी तीसरी किस्त

इससे पहले, मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी की गई थी। इस योजना की शुरुआत रक्षाबंधन पर पहली किस्त से की गई थी, जिसके बाद करम पर्व पर दूसरी और नवरात्रि पर तीसरी किस्त जारी की गई। अब चौथी किस्त छठ पूजा से पहले सभी पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम

हेमंत सोरेन ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "जेल से लौटने के बाद उनकी सरकार ने काफी तेजी से कार्य किया है और यह गति आगे भी जारी रहेगी। हमारी महिला जनप्रतिनिधियों ने शक्तिरूपा के रूप में योजना की तीसरी किस्त जारी की थी।"

आधी आबादी को सम्मान दिलाने का प्रयास

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वाभिमान और सम्मान दिलाना है। विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार आधी आबादी को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यकर्ताओं को निर्देश

बैठक में निर्देश दिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उन महिलाओं की सूची बनाएं, जो अब तक योजना से वंचित हैं, ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें...

CM हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले 2 IAS और पुलिसकर्मियों का तबादला

कालीमाटी कैसे बना जमशेदपुर...जानें क्या है इस शहर से रतन टाटा का नाता?