Heavy Rain Alert: भीषण गर्मी के बाद बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मानसून के दस्तक देते ही रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छा गए हैं और बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

Heavy Rain Alert: भीषण गर्मी के बाद बिहार,झारखंड दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से लोगों राहत मिली है। मौ मानसून के पहुंचते ही रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छा गए और बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन शहरी इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। 18 जून को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, साहिबगंज और मध्य झारखंड के जिलों जैसे रांची, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, रामगढ़, और खूंटी में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां,कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में येलो अलर्ट और कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Sonam Part-2 in Jharkhand: इस बार सुनीता ने शादी के 37वें दिन पति को तोहफे में दी मौत, वजह सुन सन्न रह गई पुलिस

वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर मानसून का आना फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा। 1 जून से 17 जून तक राज्य में औसतन 31.9 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य बारिश 67 मिमी होनी चाहिए थी। अब तक 52% कम वर्षा दर्ज की गई है।