हजारीबाग में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने इलाज के दौरान हवलदार की हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी बलात्कार के मामले में सजा काट रहा था और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने हवालदार की हत्या कर दी और फरार हो गया। वह बलात्कार के केस में सजा काट रहा था। उसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं उसने लोहे की रॉड से हमला कर पुलिसवाले को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाज के दौरान की हत्या

जानकारी के अनुसार 41 साल के कैदी शाहिद अंसारी झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। उसके शरीर के दाहिने हिस्से में झुनझुनी की समस्या थी। जिसके चलते उसका इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा था। वह पिछले 14 दिन से वहां भर्ती था। उसने इलाज के दौरान वहां निगरानी कर रहे हवलदार हेंब्रम चौहान की हत्या कर दी। ये घटना मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी मिलते ही एसपी अरविंद कुमार सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें : स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया 8 वीं का स्टूडेंट, हलक में आ गई सभी की जान

धनबाद से किया था सेंट्रल जेल शिफ्ट

जानकारी के अनुसार कैदी शाहिद अंसारी को धनबाद जेल से सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया था। जब उसे शरीर में समस्या होने लगी तो उसने एम्स में इलाज कराने का आवेदन दिया था। लेकिन उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। चूंकि हवलदार हेंब्रम चौहान उस पर कड़ी नजर रखे हुए था, इस कारण उसने पहले उसकी हत्या की, फिर वह फरार हो गया। उसके खिलाफ धारा 341,323,354,356 डी और 306 सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज था। जिसके चलते उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

यह भी पढ़ें : चार युवकों ने बनाया करोड़पति बनने का प्लान, 1 लाख में खरीदा मटेरियल, फिर हुआ...