Dishom Guru Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम रांची लाया गया। फूलों से सजे खुले वाहन में पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को नेमरा गांव किया जाएगा।

Shibu Soren dead body reaches Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आज शाम रांची लाया गया। मंगलवार को उनके पैतृक गाँव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई गणमान्य लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार के कई सदस्य एक साथ पहुंचे रांची एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो विधायक और सीएम के भाई बसंत सोरेन, सीएम की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के कई सदस्य एक साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे। झारखंड सरकार के कई मंत्री, राज्य के कई विधायक और सरकारी विभाग के कई अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वहीं, बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी।

फूलों से सजे खुले वाहन में शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया गया

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची हवाई अड्डे से फूलों से सजे खुले वाहन में मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इस वाहन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी मौजूद थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हजारों लोग उमड़ पड़े। 'दिशोम गुरु' को अंतिम विदाई देने आए हर व्यक्ति की आंखें नम थीं, माहौल गमगीन था और 'गुरुजी अमर रहे' के नारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दिशोम गुरु अमर रहे के नारे लगाते ही सभी की आंखें नम हो गईं। उनके पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से फूलों से सजे वाहन में मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास पर भेजा गया।

ये भी पढे़ं- 'बाबा नहीं रहे': शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड विधानसभा स्थगित, तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार होगा अंतिम संस्कार

नेमरा ग्राम प्रधान जीत लाल टुडू और राज्य मंत्री फागू बेसरा ने बताया कि गुरुजी का अंतिम संस्कार आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे बड़का नाला के पास पैतृक गाँव नेमरा में किया जाएगा।

खड़गे और राहुल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में कहा है कि वह झारखंड जाकर शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राहुल गांधी भी उनके साथ रहेंगे। इससे पहले, शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर कल झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में रखा जाएगा और विधानसभा में भी रखा जाएगा। इसके बाद, उनका पार्थिव शरीर रांची के मोरहाबादी से उनके पैतृक गाँव नेमरा ले जाया जाएगा।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें- Shibu Soren को क्यों कहा जाता है 'दिशोम गुरु'? जानिए इस उपाधि का इतिहास और महत्व