महज 49 साल की एक महिला ने 103 साल के बुजुर्ग से निकाह कर लिया है। पहले तो उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने झट से इस रिश्ते को मंजूर कर लिया।

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब नजर ने 103 साल की उम्र में शादी करके रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 49 साल की महिला फिरोज जहां से निकाह किया है। उन्होंने इस उम्र में शादी अकेलापन दूर करने के लिए की है। हैरानी की बात तो यह है कि ये उनका तीसरा विवाह है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

103 साल के इस शख्स ने वैसे तो पिछले साल ही निकाह कर लिया था। लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कारण सोशल मीडिया पर ये निकाह सुर्खियों में आ गया।

निकाह के बाद घर लौट रहे हबीब नजर

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें हबीब नजर निकाह करने के बाद फिरोज जहां के साथ घर लौट रहे हैं। इस दौरान लोग उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

अकेली थी फिरोज जहां

बताया जा रहा है कि 103 साल के बुजुर्ग हबीब नजर अकेले थे। इसलिए उन्हें किसी सहारे की जरूरत थी। इस कारण उन्होंने 49 साल की फिरोज जहां से निकाह करने की बात कुछ लोगों के माध्यम से की। ऐसे में पहले तो उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन बाद में वे मान गई, क्योंकि वे भी खुद अकेली थी। इसलिए वे भी बुजुर्ग का सहारा बनने को तैयार हो गई।

हबीब नजर का ​तीसरा निकाह

हबीब नजर ने बताया कि उनका पहला निकाह महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। चूंकि पहली बेगम से उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था और वे निकाह के कुछ साल बाद चल बसी, इसके बाद उन्होंने लखनउ यूपी में दूसरी से निकाह किया, लेकिन उनसे भी संतान सुख नहीं मिला, दो साल पहले वह भी चल बसी। ऐसे में वे अकेले हो गए। इस अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने अब तीसरी शादी की है। ताकि वे अपना अकेलापन दूर कर सकें। चूंकि जिस महिला से उनकी शादी हुई है। वे भी अकेली थी। क्योंकि उनके पति का भी इंतकाल हो गया है। ऐसे में दोनों एक दूसरे के सहारा बन गए।