भोपाल में एक दसवीं के छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र को पेट-कमर और हाथ-पैर में इतने चाकू मारे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में छात्र के 2 दोस्त भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्टूडेंट को चेहरे, पेट और हाथ-पैर पर इतने चाकू मारे कि वह दोबारा खड़ा तक नहीं हो सका। किसी तरह उसे खून से सनी हालत में अस्पताल तक ले जाया गया...लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरा सी बात पर दसवीं के छात्र को मार डाला

दरअसल, यह खौफनाक घटना भोपाल के बागसिवानिया थाने क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे मृतक छात्र शुभम रजक अपने दोस्त आदित्य संकट, वैभव संकट और अन्य के साथ अमराई स्थित NRI स्कूल के पास से बाइक से गुजर रहा था। तभी आरोपी जम्मू, अरुण और 2 अन्य नाबालिगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक की। शुभम ने ओवरटेक करने को मना किया। बस इसी बात पर दोनों ग्रुप में विवाद हो गया। जरा सी बात पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें शुभम की मौत हो गई।

मौत से पहले की आखिरी तस्वीर

शुभम कटारा स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। उसने कुछ दिन पहले ही अपने स्कूल के पास की तस्वीर खींचकर इंस्टा और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह तस्वीर शेयर की थी। उसे क्या पता था कि उसकी स्कूल ड्रेस में खिंची यह तस्वीर आखिरी बन जाएगी।