रीवा के एक निजी स्कूल में पांचवी कक्षा के छात्र ने पैंट में पॉटी कर दी, जिसके बाद केयरटेकर ने सर्द मौसम में उसके कपड़े उतार दिए और उसे टॉयलेट में बंद कर दिया। परिजनों ने शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश के रीवा के एक निजी स्कूल में एक छात्र के पैंट में पॉटी करने के बाद उसके उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने घटना की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। शिक्षा विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केयर टेकर ने सर्द मौसम में छात्र के कपड़े उतारे

ये घटना शहर के एक स्कूल में 18 जनवरी को हुई। दरअसल पांचवी क्लास के बच्चे ने अपनी पेंट में ही पॉटी कर दी थी। इससे आक्रोशित स्कूल की केयर टेकर ने सर्द मौसम में छात्र के कपड़े उतार दिए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केयर टेकर ने छात्र को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर दिया और गंदे कपड़े साफ करने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें: Mahabodhi Express में जीआरपी ने खोला बैग तो मच गई सनसनी, निकले कोबरा और अजगर

परिजनों ने की शिकायत

परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्कूल प्रबंधन ने छात्र को एक कपड़े में लपेटने के लिए दिया था और ऐसी ही हालत में घर भेज दिया। वहीं, निजी स्कूल के प्रबंधन ने छात्र की देखभाल करने वाली केयर टेकर को नौकरी से निकाल दिया है।इसी बीच रेवा के जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है।