MPPSC RESULT 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने जबलपुर हाईकोर्ट के दखल के बाद आखिरकार 8 नवंबर को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। वहीं एक किसान की बेटी भी डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं।

MPPSC Result Success Story: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 8 नवंबर शनिवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। जहां पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप करते हुए डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है। बता दें कि कुल 229 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में महिलाओं ने भी बाजी मारी है। जिसमें एक किसान की बेटी भी शामिल है, जो अब राज्य की पहले नंबर की अफसर बन गई हैं।

कौन हैं डिप्टी कलेक्टर बनी किसान की बेटी सीमा बडोली

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सीमा बडोली की जिन्होंने एमपीपीएससी परीक्षा में 2023 में 21वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले नाम रोशन कर दिया है। सीमा बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम कुसमरी की रहने वाली हैं। जिन्होंने सरकारी स्कूल और सरकारी ही कॉलेज से पढ़ाई की हुई है। उन्होंने जो लक्षय बनाया उसके लिए दिन रात मेहनत की और उसका परिणाम आज सुखद आया है। पूरे गांव में जश्न का माहौल है, रिश्तेदार से लेकर आसपास के गांव के लोग उनको इस सफलता की बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान पिता बेहद खुश हैं, क्योंकि अब वो डिप्टी कलेक्टर के पिता जो कहलाएंगे।

कौन हैं MPPSC टॉपर बने अजीत मिश्रा

 एमपीपीएससी परीक्षा में टॉपर बने अजीत मिश्रा ने राज्य की सबसे कठिन एग्जाम में 1575 में से 966 अंक प्राप्त किए हैं। यानि स्टेट की उनकी पहली रैंक लगी है। हालांकि अजीत अभी सरकारी नौकरी करते हैं, वह मैहर में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ है।

1. अजीत कुमार मिश्रा,    पुरुष- EWS

2. भुवनेश चौहान,            पुरुष- OBC

3 .यशपाल स्वर्णकार,       पुरुष - अनारक्षित

4 .अभिषेक जैन,              पुरुष- अनारक्षित

5 .अनुराग गुर्जर,              पुरुष - OBC

6. प्रिया अग्रवाल,            महिला-  EWS

7. अर्पिता राय,               महिला- अनारक्षित

8. सूरज सिंह,                पुरुष- OBC

9. कल्पेश सिंघई ,         पुरुष-EWS

10. अदिति जैन,           महिला- SC

11. अंकित,                 महिला, OBC

12. मोना डांगी,            महिला- SC

13. आरुषि गुप्ता,         महिला - OBC

14. नरेंद्र सिंह मेवाड़ा,   पुरुष- OBC

15. अक्षश श्रीवास्तव,    पुरुष-EWS

16. पंकज परमार,       पुरुष- SC

17. सिद्धार्थ मेहता,      पुरुष -अनारक्षित (हैंडिकैप्ड)

18. अरुण मालवीय,     पुरुष- SC

19.  रानी आहिरवार,    महिला- SC

20.  रश्मि कुशरे          महिला- ST

21.  सीमा बडोले,         महिला-  ST

22. कृष्णपाल बघेल,     पुरुष - ST

23. शीतल ठाकुर ,      महिला- ST

24. सोनाली डावर