Bhopal Temperature : मध्य प्रदेश भीषण ठंड के प्रकोप से गुजर रहा है। खासकर राजधानी भोपाल के सबसे बुरे हालात हैं। यहां तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया है। जिसने भोपाल में 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Madhya Pradesh Temperature :मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे बुरा हाल राजधानी भोपाल का है। जहां तापमान गिरकर 5 डिग्री के करीब आ गया है। शहर के 90 साल के इतिहास में तापमान में इतनी गिरावट पहली बार देखने को मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर मध्य प्रदेश में क्यों पड़ रही इतनी भंयकर ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल और उत्तराखंड में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा कारण है राजस्थान के रेगिस्तान में बना सर्द हवाओं का घेरा...दोनों मिलाकर मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे बुरा हाल राजधानी भोपाल का है। जहां तापमान गिरकर 5 डिग्री के करीब आ गया है। शहर के 90 साल के इतिहास में तापमान में इतनी गिरावट पहली बार देखने को मिली है।

10 दिन से लगातार पड़ रही भीषण ठंड़

यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश में लगातार 10 दिन से शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। रिकॉर्ड करने वाली बात यह है कि पहले से अब तक पारा नीचे ही गया है। 16 नवंबर को भोपाल का तापमान 13 डिग्री था, वहीं कल 17 नवंबर भोपाल का तापमान गिरकर 5.2 पर आ गया। मौसम विभाग ने आशांका जताई है कि आने वाले दो दिनों के अंदर तापमान में और गिरावट आ सकती है, जो लढ़कर 5 डिग्री से नीचे जा सकती है।

नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात

भोपाल से लेकर इंदौर और जबलपुर से उज्जैन तक में इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लेवल पर लुढ़का है। भोपाल में तो नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड हो गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले साल 1941 में 6.1 डिग्री तापमान रहा था। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मौसम को ठंडा बना रहे हैं। इन नमी वाली हवाओं ने मौसम को शीतलहर में तब्दील कर दिया है।

एमपी के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव (Orange Alert) लागू है। जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, शहडोल में येलो अलर्ट लागू किया गया है। इन जिलों में रात का तापमान 7–10 डिग्री से भी नीचे जा रहा है।